News
News
टीवीabp shortsABP शॉर्ट्सवीडियो पॉडकास्ट
X

नॉच और ग्लास बॉडी के साथ Nokia X5 कल हो सकता है लॉन्च

माना जा रहा है कि नोकिया X6 के बाद ये कंपनी का दूसरा फोन होगा जो नॉच के साथ आएगा.

Share:

नई दिल्लीः फिनलैंड की कंपनी HMD ग्लोबल 11 जुलाई को नोकिया X5 लॉन्च करने वाला था लेकिन अचानक ही इस फोन का लॉन्च इवेंट रद्द कर दिया गया और अब खबर है कि इसे कंपनी 17 जुलाई को लॉन्च करने वाली है. नोकिया X5 को अभी चीन के बाजार में उतारा जाएगा और इस फोन को ग्लोबल बाजार में नोकिया 5.1 प्लस नाम के साथ लॉन्च किया जाएगा. माना जा रहा है कि नोकिया X6 के बाद ये कंपनी का दूसरा फोन होगा जो नॉच के साथ आएगा.

GizChina के हवाले से खबर है कि नोकिया X5 17 जुलाई को यानी कल लॉन्च होगा लेकिन अब तक HMD ग्लोबल की ओर से कोई जानकारी सामने नहीं आई है. इस फोन को लेकर कई तस्वीरें और रिपोर्ट सामने आ चुकी हैं. देखने में ये फोन काफी कुछ नोकिया X6 जैसा हो सकता है.

रिपोर्ट्स की मानें बताया जा रहा है कि नोकिया X5 की रियर बॉडी ग्लॉस से बनी होगी वहीं, सामने की ओर फुल स्क्रीन डिस्प्ले होगा. फोन में ड्यूल रियर कैमरा है और फिंगरप्रिंट सेंसर भी है. इसमें एलईडी फ्लैशलाइट के साथ 13+5 मेगापिक्सल वाला डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. सेल्फी के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है, इसके अलावा फोन में 3000mAh की बैटरी दी जा सकती है.

इस फोन को नोकिया का बजट फोन माना जा रहा है. हालांकि इसकी कीमत और सटीक स्पेसिफिकेशन क्या होंगे ये लॉन्च के वक्त ही सामने आएगा.

Published at : 16 Jul 2018 11:20 PM (IST)
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें abp News पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट एबीपी न्यूज़ पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत, कोरोना Vaccine से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: Technology News in Hindi

यह भी पढ़ें

बिना स्क्रीन के भी रहेगी फिटनेस पर पूरी नजर, गूगल बना रही है यह नया डिवाइस

बिना स्क्रीन के भी रहेगी फिटनेस पर पूरी नजर, गूगल बना रही है यह नया डिवाइस

सैमसंग लाएगी Galaxy Glasses, Meta को टक्कर देने के लिए इसी साल कर सकती है लॉन्च

सैमसंग लाएगी Galaxy Glasses, Meta को टक्कर देने के लिए इसी साल कर सकती है लॉन्च

Induction Vs Infrared: 2 मिनट में खाना तैयार! आखिर कैसे इंडक्शन चूल्हा पर सेकेंडों में हो जाते हैं सारे काम, जानें इसके पीछे की साइंस

Induction Vs Infrared: 2 मिनट में खाना तैयार! आखिर कैसे इंडक्शन चूल्हा पर सेकेंडों में हो जाते हैं सारे काम, जानें इसके पीछे की साइंस

गैस सिलेंडर खत्म? टेंशन छोड़िए, ये 5 स्मार्ट मशीनें बना देंगी खाना मिनटों में, चेक करें लिस्ट

गैस सिलेंडर खत्म? टेंशन छोड़िए, ये 5 स्मार्ट मशीनें बना देंगी खाना मिनटों में, चेक करें लिस्ट

3 स्टार या 5 स्टार AC? खरीदने से पहले जान लें कौन बचाता है ज्यादा बिजली और पैसा

3 स्टार या 5 स्टार AC? खरीदने से पहले जान लें कौन बचाता है ज्यादा बिजली और पैसा

टॉप स्टोरीज

'BJP में शामिल हो जाएं दिग्विजय सिंह', पार्टी के विधायक ने दिया न्यौता, MP कांग्रेस में अंतर्कलह

'BJP में शामिल हो जाएं दिग्विजय सिंह', पार्टी के विधायक ने दिया न्यौता, MP कांग्रेस में अंतर्कलह

'PM मोदी के पास सुनहरा मौका, RSS भी...', भारत-पाकिस्तान बातचीत वाली चिट्ठी पर बोलीं महबूबा मुफ्ती

'PM मोदी के पास सुनहरा मौका, RSS भी...', भारत-पाकिस्तान बातचीत वाली चिट्ठी पर बोलीं महबूबा मुफ्ती

'श्रेयस अय्यर को पसंद नहीं वैभव सूर्यवंशी...', संजू सैमसन के फ्लॉप होने पर भड़के फैंस; गौतम गंभीर को बताया घमंडी

'श्रेयस अय्यर को पसंद नहीं वैभव सूर्यवंशी...', संजू सैमसन के फ्लॉप होने पर भड़के फैंस; गौतम गंभीर को बताया घमंडी

August Theatrical Release: सनी देओल मचाएंगे गदर, जुनूनी प्यार में डुबोएंगे इमरान हाशमी, बॉक्स ऑफिस पर आएगी सुनामी

August Theatrical Release: सनी देओल मचाएंगे गदर, जुनूनी प्यार में डुबोएंगे इमरान हाशमी, बॉक्स ऑफिस पर आएगी सुनामी